सपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव का निधन

जौनपुरः सपा के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का शुक्रवार यानी आज निधन हो गया है। वह जौनपुर के मल्हनी सीट से विधायक थे। 71 वर्षीया पारनाथ यादव लंबे समय से कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उऩ्होंने जौनपुर शहर स्थित आवास पर करीब 1 बजे अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें..यूँ ही नहीं होते लाल-नीले ट्रेन के डिब्बे, वजह जान कर रह जायेंगे दंग

बता दें कि पारसनाथ यादव 3 बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे हैं। परिवार में तीन पुत्र हैं। वहीं उनके निधन से जिले के साथ सपा में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में सपा व अन्य दलों के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना जताने जुट रहे हैं।

पार्टी में शोक की लहर…

गौरतलब है कि पारसनाथ यादव के निधन की खबर मिलते ही सपा में शोक की लहर दौड़ गई। कई सपा नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने लिखा, “पारस नाथ यादव जी के निधन पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

ये भी पढ़ें..UP के बाल श्रमिकों को मुख्यमंत्री योगी ने दी सौगात

former up minister parasnath yadavJaunpur NewsMLA parasnath yadav deathparasnath yadav deathsamajwadi party leader paerasnath yadavSP leaderपारसनाथ यादव का निधनविधायक पारसनाथसपा नेता पारसनाथ यादव
Comments (0)
Add Comment