सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, शोपियां-पुलवामा से लेकर कुलगाम तक कई आतंकियों के घर ध्वस्त

Pahalgam terrorism Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के गुनहगारों को सज़ा देने के पुलवामा-शोपियां से लेकर कुलगाम तक सेना फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी के चलते सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अब तक 7 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। सेना की इस कार्रवाई से साफ है कि आतंकियों की मदद करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

Pahalgam Attack: सेना ने इन आतंकियों पर बरपा कहर

मिली जानकारी के मुताबिक सेना ने यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम और शनिवार को की गई। पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक , अनंतनाग में आदिल ठोकेर, त्राल में आतंकी आसिफ शेख और शोपियां जिले के चोटीपोरा गांव में 2002 से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे आतंकी शाहिद अहमद कुटे के घरों को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया गया।

इसके अलावा कुलगाम में आतंकी जाकिर अहमद गनिया जो 2023 से सक्रिय है। मतलहामा में उसका घर विस्फोट कर गिरा दिया गया। पुलवामा के काचीपोरा इलाके में लश्कर आतंकी हारिस अहमद का घर भी तबाह कर दिया गया है। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर पर सुरक्षा बलों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Indian Armyindian army operation anti terroristjammu kashmirPahalgam attackPahalgam terrorism AttackPulwamaजम्मू कश्मीरपहलगाम हमलापुलवामाभारतीय सेना