Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की गई जान, टॉयलेट के लिए बस से उतरे थे यात्री, कंटेनर ने कुचला

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हुए एक सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। यह हादसा थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास तड़के करीब पौने तीन बजे हुआ। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

Mathura Road Accident: टॉयलेट के लिए बस से उतरे थे यात्री, कंटेनर बना काल

मिली जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलबाद जा रही थी। इस दौरान सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-88 के पास, यात्रियों ने ड्राइवर से लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने बस को तय ग्रीन ज़ोन में रोकने के बजाय सड़क पर ही रोक दिया। जैसे ही यात्री लघुशंका के लिए बस से उतरे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार कंटेनर ट्रक ने बस में टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंद डाला।

इस हादसे में 6 लोगों की जान चल गई। इस हादसे में औरैया जिले के सरवा कटरा के सोनू, बस्ती जिले के अलेवाल के देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा के असलम, दिल्ली के प्रेम नगर के रहने वाले संतोष और दो अन्य अज्ञात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय मौसम साफ था और कोहरा नहीं था। सुरिर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि कंटेनर ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

Mathura Road Accident: सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उधर इस हादसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

6 की मौत मथुरा दुर्घटना समाचारbus passengers killedexpressway tanker crashMathura accident newsMathura breaking newssix killed MathuraSurir Mathura road accidenttanker crushes passengersup road accidentyamuna expressway accidentYamuna Expressway milestone 88टैंकर ने यात्रियों को कुचल दियायमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटनाशौच के लिए रुके यात्रियों को टैंकर ने कुचल दियासुरीर मथुरा सड़क दुर्घटना