Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड से लेकर चिनहट तक व अन्य सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। साथ ही गोमतीनगर विस्तार में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। गोमती नगर विस्तार, सेक्टर-4 स्थित ओएचटी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल और बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला ने गोमती नगर विस्तार परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
गोमती नगर विस्तार की 14 (लागत 28.72 करोड़)
सेक्टर-1 उप जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता वाले सीडब्ल्यूआर (क्लियर वाटर रिजर्वायर) के निर्माण की लागत 410 लाख रुपये है।
सेक्टर-6 उप जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता वाले सीडब्ल्यूआर के निर्माण की लागत 410 लाख रुपये है।
सेक्टर-4 जुराखनपुरवा और सीएमएस शहीद पथ स्थित निचले जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर, लागत 410 लाख।
सेक्टर-4 सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पास निचले जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर, लागत 410 लाख।
सेक्टर-5 रामकथा पार्क के पास निचले जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर, लागत 410 लाख।
हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल के पास स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का नवीनीकरण लागत 326.38 लाख।
सेक्टर-4 मखदूमपुर विलेज पार्क में नया ट्यूबवेल, लागत 68.56 लाख।
सेक्टर-4 सरस्वती अपार्टमेंट के पास नया ट्यूबवेल, लागत 68.56 लाख।
सेक्टर-1 मखदूमपुर में नया ट्यूबवेल, लागत 68.56 लाख।
सेक्टर-6 पीली कॉलोनी पार्क के पास नया ट्यूबवेल, लागत 68.56 लाख।
सेक्टर-1 सुलभ आवास पंप संख्या 3 के पास नलकूप की रीबोरिंग लागत 55.50 लाख रुपये है।
सेक्टर-4 जुराखनपुरवा ओएचटी के पास नलकूप की रीबोरिंग लागत 55.50 लाख रुपये है।
सेक्टर-5/84 के पास नलकूप की रीबोरिंग लागत 55.50 लाख रुपये है।
सेक्टर-6 ईदगाह के पास नलकूप की रीबोरिंग लागत 55.50 लाख रुपये है।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया परियोजना का उद्घाटन
महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री हरित मार्ग अवसंरचना विकास योजना (शहरी) (सीएम ग्रिड्स) परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश चंद वर्मा भी उपस्थित थे।
इस योजना के अंतर्गत मंडी परिषद कार्यालय की ओर से टेक्नो टावर के सामने तक, पिकअप भवन के पीछे से डॉ. चंद्रा क्लीनिक तक, पीएनबी प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बस डिपो तक, आईजीपी चौराहे से मारुति शोरूम तक तथा एल्डेको एलिगेंस से डीएलएफ माईपैड होते हुए समिट बिल्डिंग तक सड़क विकास कार्य किए जाएंगे।
महात्मा गांधी राणा प्रताप मार्ग (मोती महल मार्ग) तक सड़कों का विकास किया जाएगा। चिनहट द्वितीय वार्ड के अंतर्गत सर्विस रोड, विशाल मेगा मार्ट से अवध बस स्टेशन तक सड़क सुधार एवं उन्नयन कार्य किए जाएंगे। महापौर ने कहा कि इन परियोजनाओं से लखनऊ के नागरिकों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। इन सड़कों का निर्माण 98 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)