Lockdown में दूरदर्शन पर लौटा ‘रामायण’, जानें कितने बजे होगा प्रसारण…

मनोरंजन डेस्क– सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया है कि Lockdown में 28 मार्च 2020 से रामानंद सागर के सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Corona: CM योगी ने की विभिन्न संघों द्वारा बच्चों से यात्रा न करने की अपील

पिछले काफी समय से दर्शक यह मांग कर रहे हैं कि दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया जाए। दर्शकों की इस मांग का अब Lockdown में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और घोषणा की है कि शनिवार (28 मार्च 2020) से रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा। लेकिन यह पहले जैसा जादू चला पाएगा, इसको लेकर संशय ही है। Lockdown की वजह से लोग घरों में हैं, लेकिन वे रामायण-महाभारत देखेंगे भी या नहीं इसकी गारंटी नहीं है। ऐसा इसलिए क‍ि तब हालात और थे और अब कुछ और हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि Lockdown में सीरियल का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। रामायण का टेलिकास्ट दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। तब यह टीवी पर आने वाला पहला मेगा सीरियल था। तब दूरदर्शन भारत में चलने वाला एकमात्र टेलिविजन चैनल था।

उस दौर में भारत के हर घर में टेलिविजन नहीं हुआ करता था। जब रामायण-महाभारत का प्रसारण होता था तो पूरे मोहल्ले के लोग उस घर में इकट्ठे होते थे जहां टीवी मौजूद होता था। उस समय रामायण का लोगों के दिलो-दिमाग पर जादू आप ऐसे समझ सकते हैं कि जब इसका प्रसारण होता था तो सड़कें खाली हो जाया करती थीं। यह पहली बार था जबकि लोग अपने आराध्य देवों को टीवी पर देख रहे थे, इसलिए इस सीरियल को देखकर लोग भावुक भी हो जाते थे। उस दौर में दूरदर्शन का ऐसा जलवा था कि समाज में केवल हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने रामायण को टीवी पर देखा था।

Lockdown
Comments (0)
Add Comment