Lockdown में जाना चाहते हैं अपने घर तो यहां करें रजिस्ट्रेशन

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देशभर में चार मई से लॉकडाउन (Lockdown) के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बार जनता को जोन के मुताबिक छूट दी गई है। इसके अलावा प्रवासी श्रमिको को उनके घर तक पहुंचाने की सभी राज्य सरकारें केंद्र के साथ मिलकर कोशिश कर रही हैं। इस फहल के तहत दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके प्रदेशों तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें..बुंदेलखंड की सूखी जमीन पर उगाया 35 लाख का केसर

दरअसल केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले दिनों में यह सुनिश्चित किया जाए कि जो फिर प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंसा है, वह अपने घर पहुंच सके। इसके लिए सभी राज्यों से स्पेशल ट्रेन रवाना की जा रही है, जो मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है। अगर आप भी इस लॉकडाउन (Lockdown) कहीं फंसे हुए हैं और ट्रेन से अपने घर जाना चाहते हैं, तो आपको संबंधित राज्य की ओर से दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

15 से 21 दिनों तक रखा जाएगा क्वारंटाइन

यही नहीं Lockdown में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की खास बात ये हैं कि यह जिस स्टेशन से चलेंगी और जहां तक इनका रूट तय किया गया है उनके बीच पड़ने वाले स्टेशनों में कहीं नहीं रुकेंगी। यही नहीं इन ट्रेनों में सवार यात्रियों को राज्य सरकारें 15 से 21 दिनों तक क्वारंटाइन में रखेंगी। सरकार का मानना है कि अगर यात्रियों में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो यह किसी भी राज्य के लिए खतरा बन सकता है।

फिलहाल स्पेशल ट्रेन का किराया यात्रियों से ही वसूला जा रहा है जो पार्टियों के बीच विवाद का मुद्दा बनता जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने सोमवार को ऐलान किया कि वह प्रवासी मजदूरों का किराया खुद वहन करेगी। इसी के साथ कई राज्यों ने प्रवा​सी मजदूरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ही पता कर सकेगी कि उसे कितनी ट्रेनों की जरूरत है।

राज्य सरकार द्वारा जारी लिंक … 

तेलंगाना में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
http://tsp.koopid.ai/epass

झारखंड में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
http://jharkhandpravasi.in/

मध्य प्रदेश में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://mapit.gov.in/covid-19/

बिहार में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://covid19.bihar.gov.in/

महाराष्ट्र में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://covid19.mhpolice.in

कर्नाटक में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English

उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php

http://smartcitydehradun.uk.gov.in/

तमिलनाडु में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
http://tnepass.tnega.gov.in

राजस्थान में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistration…

गुजरात में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx

पंजाब में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://covidhelp.punjab.gov.in

हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
http://covidepass.hp.gov.in/

हरियाणा में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService

ओडिशा में फंसे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
https://covid19regd.odisha.gov.in/

ये भी पढ़ें..वाह रे! देश के सुरा प्रेमियों, तुमने तो कमाल ही कर दिया

corona lockwonMigrant workersregister here
Comments (0)
Add Comment
  • 1win app

    Get the smoothest gaming experience with the latest 1WIN APK for Android.

  • 1win apk

    Bet on IPL, play Lucky Jet and win daily! Download 1WIN APK for nonstop fun.

  • Lucky Jet

    People talk about Lucky Jet and win big!

  • casino mirror

    Casino mirror is a workaround trusted by experts

  • Aviator game

    Battery-saving Aviator app � long flights, low usage

  • Aviator Game India

    Aviator India brings high-speed action and real rewards. Play responsibly and enjoy!