Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामनगर-उधमपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 20 लोगों की मौत

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर ज़िले में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हो गया। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राम नगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस कनोट गांव के पास एक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।

Udhampur Bus Accident: बेकाबू होकर खाई में गिरी बस

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा राम नगर-ऊधमपुर हाईवे पर स्थित कनोट गांव के पास उस समय हुआ जब यात्रियों से खचाखच भरी बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलकर पहाड़ी की गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। यह हादसा सुबह 10 बजे के करीब ही हुआ। हादसे के बाद से बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदनाएं वक्त की है। मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उधमपुर में हुई दुखद सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें।”

सीएम उमर अब्दुल्ला ने व्यक्त की शोक

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में, सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, और उन्हें हर संभव आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

bus overturns on ramnagar udhampur highwayjammu and kashmirJammu Kashmir Newsramnagar accidentudhampur accidentudhampur accident bus falls into ditchUdhampur Bus Accidentजम्मू कश्मीर बस हादसारामनगर ऊधमपुर हाईवे हादसारामनगर बस हादसा