Ind vs SA 2nd Test : मुथुसामी-यानसेन की धमाकेदार बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 489 रन

India vs South Africa 2nd Test Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज की दूसरा टेस्ट मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद, गुवाहाटी में भी टीम इंडिया की हालत खराब है। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहली इनिंग में 489 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के बड़े टोटल में सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसेन ने अहम रोल निभाया।

Ind vs SA 2nd Test : मार्करम-रिकेल्टन ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने ज़बरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। मार्कराम (38) पहले दिन के पहले सेशन की आखिरी बॉल पर आउट हो गए। अगले सेशन की शुरुआत में, साउथ अफ्रीका ने रिकेल्टन (35) को उसी स्कोर पर खो दिया। वहां से, ट्रिस्टन स्टब्स ने कैप्टन टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर इनिंग को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। पहले दिन के तीसरे सेशन में बावुमा (41) आउट हुए। इस सेशन में टीम ने कुल 4 विकेट गंवाए।

सेनुरन मुथुसामी ने रचा इतिहास

सेनुरन मुथुसामी सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए। उन्होंने काइल वेरिन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वेरिन 45 रन जोड़कर आउट हो गए। मुथुसामी ने मार्को यानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर टीम को 400 के पार पहुंचाया। मुथुसामी ने 206 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। वहीं, मार्को यानसेन सिर्फ 7 रन से अपनी पहली सेंचुरी से चूक गए। मार्को यानसेन ने 91 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 93 रन बनाए।

मुथुसामी के टेस्ट करियर की यह पहली सेंचुरी थी। इसी के साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया। मुथुसामी सातवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा क्विंटन डी कॉक ने 2019 में विशाखापट्टनम में 111 रन और 1997 में लांस क्लूजनर ने 102* रन कर चुके है।

India vs South Africa 2nd Test Live Score: कुलदीप ने झटके चार विकेट

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 30 रन से हार गई। इसलिए, टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cricketind vs sa 2nd testIND vs SA Live ScoreIndia vs South Africa TestLance Klusenermarco jansenQuinton de KockRishabh pantSenuran Muthusamyteam indiaक्विंटन डी कॉकभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्टलांस क्लूज़नरसेनुरन मुथुसामी