Har Ghar Tiranga: लखनऊ से सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया आगाज

Har Ghar Tiranga: सीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और इसे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

Har Ghar Tiranga: सीएम आवास से निकाली गई तिरंगा यात्रा

लखनऊ के कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाने के आह्वान के अनुरूप चलाया जा रहा है।

सीएम ने आगे कहा पिछले 10 वर्षों में, पीएम मोदी के आह्वान पर, राष्ट्रवाद की यह भावना घर-घर पहुंच रही है और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम इसे फलते-फूलते देख रहे हैं। हमारा देश स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृत काल में, संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रवाद, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना प्रत्येक भारतीय के मन में गहरी होनी चाहिए।

Har Ghar Tiranga: सीएम ने की ये अपील

सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं है, बल्कि भारत माता, महान नेताओं, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक गांव, कस्बे और जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ जुड़कर सभी के लिए एक मिसाल कायम कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी, हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहा है। देश और सैनिकों के सम्मान व गौरव का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में फहराया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Amit Shahbjpevery house tricolorhar ghar tiranga campaign launches lucknow up cm yogi adityanath हर घर तिरंगा यात्राlucknowTiranga YatraupYogi Adityanathअमित शाहतिरंगा यात्राबीजेपीयूपीयोगी आदित्यनाथलखनऊहर घर तिरंगा