Karva Chauth 2025: करवा चौथ पर इस बार का चांद करवाएगा इंतजार ! जानें लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में कब निकलेगा चांद

Happy Karva Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार शुक्रवार, 10 अक्टूबर को पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिन भर की पूजा-अर्चना और सजावट के बाद शाम को सबकी निगाहें एक ही चीज पर टिकी होती हैं -वो है चांद। लेकिन इस बार लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में चांद थोड़ा इंतजार करवाएगा। इसलिए महिलाओं को अपना व्रत खोलने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat: पूजन का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष, करवा चौथ तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। 200 साल बाद करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग एक साथ बन रहे हैं। इस योग में की गई पूजा और साधना विशेष फलदायी होती है।

करवा चौथ 2025 तिथि- 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक
पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

Karwa Chauth Moon Timings: उत्तर प्रदेश में कब होंगे चांद के दीदार

इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8:14 बजे से शुरू होगा। दिल्ली और एनसीआर में चंद्रोदय रात 8:14 बजे होगा। लखनऊ भी में 8:2 बजे निकलेगा। शहर के अनुसार थोड़ा-बहुत समय में बदलाव हो सकता है।

शहर और समय

लखनऊ- 8 बजकर 02 मिनट
कानपुर- 8 बजकर 06 मिनट
मेरठ- 8 बजकर 10 मिनट
हापुड़- 8 बजकर 10 मिनट
गोरखपुर- 7 बजकर 53 मिनट
अगरा- 8 बजकर 14 मिनट
मथुरा- 8 बजकर 16 मिनट
झांसी- 8 बजकर 17 मिनट
गाजियाबाद- 8 बजकर 12 मिनट
अलीगढ़- 8 बजकर 12 मिनट
बनारस- 7 बजकर 58 मिनट
प्रयागराज- 8 बजकर 02 मिनट
अयोध्या- 8 बजकर 49 मिनट
मुरादाबाद- 8 बजकर 06 मिनट
बरेली- 8 बजकर 05 मिनट
बिजनौर-8 बजकर 07 मिनट
बस्ती- 7 बजकर 55 मिनट
बलिया- 7 बजकर 52 मिनट
शामली- 8 बजकर 11 मिनट
शाहजहांपुर- 8 बजकर 04 मिनट
गोंडा- 7 बजकर 57 मिनट
मुजफ्फरनगर- 8 बजकर 09 मिनट
उन्नाव- 8 बजकर 09 मिनट
हरदोई- 8 बजकर 04 मिनट
ललितपुर- 8 बजकर 18 मिनट
अमरोहा- 8 बजकर 07 मिनट
पीलीभीत- 8 बजकर 01 मिनट
लखीमपुर खीरी- 8 बजकर 2 मिनट
बहराइच- 7 बजकर 57 मिनट
मैनपुरी- 8 बजकर 09 मिनट
एटा- 8 बजकर 10 मिनट
देवरिया- 7 बजकर 52 मिनट
आजमगढ़- 7 बजकर 55 मिनट


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

10 अक्तूबर को चांद निकलने का समय क्या है 2025aaj chand kitne baje niklegachand niklne ka time todayHappy Karva Chauth 2025Karva Chauthkarva chauth moon timekarwa chauthKarwa Chauth 2025 Moon TimeKarwa Chauth Moonkarwa chauth moon rise timemoon rising timemoon rising time on 10 Octoberwhen will moon lookआज चांद कितने बजे निकलेगाकरवा चौथकरवा चौथ का चांदकरवा चौथ का चांद निकलने का समयचांद निकलने का समय