Cold Moon Full Moon: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा , आज दिखाई देगा साल 2025 का अंतिम सुपरमून

Cold Moon Full Moon: आसमान में 4 दिसंबर यानी गुरुवार को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। क्योंकि आज साल 2025 का आखिरी सुपरमून (Supermoon) दिखाई देगा। यह साल का सबसे चमकीला चांद होगा। इसे कोल्ड सुपरमून भी कहा जाता है, क्योंकि यह पृथ्वी के बहुत करीब होगा। यह एक नॉर्मल चांद से 10% बड़ा दिखाई देगा। यह लगातार चार सुपरमून में से तीसरा और 2025 का आखिरी सुपरमून है। इस सीरीज का चौथा सुपरमून जनवरी 2026 में दिखाई देगा।

Cold Moon Full Moon: कब और कहा दिलाई देगा सुपरमून

बता दें कि जब चांद धरती से सामान्य से कम दूरी पर पहुंचता है, तो उसका आकार और चमक बढ़ी हुई दिखाई देती है। ऐसे चांद को “सुपरमून” (Supermoon) कहा जाता है। सुपरमून आमतौर पर साल में चार से छह बार आते हैं। पिछले साल का आखिरी सुपरमून 17 अक्टूबर को दिखाई दिया था, जबकि इस साल का आखिरी सुपरमून 4 दिसंबर को दिखाई देगा।

4 दिसंबर शाम को सूरज डूबते ही पूर्व दिशा में चांद निकलेगा। भारत में रात 7 बजे के आसपास बड़ा-बड़ा नारंगी चांद दिलाई देगा। आज आधी रात को वह आसमान में अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। सुबह जब सूर्य उगेगा तो यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा। सबसे सुंदर नजारा 5 दिसंबर की शाम को होगा, जब सूरज डूबने के 1 घंटे बाद चांद निकलेगा। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, हर जगह साफ मौसम रहा तो बिना दूरबीन के भी कमाल नजर आएगा।

सुपरमून क्यों कहते हैं ?

दरअसल जब चांद धरती के सबसे करीब आता है। उसी दिन पूर्णिमा होती है, तो उसे सुपरमून (Supermoon) कहते हैं। इस बार चांद 4 दिसंबर को, रात 11:14 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। उस समय, पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी 357,218 किलोमीटर होगी। यह स्थिति लगभग 22 मिनट तक रहेगी। इस दौरान, चांद सामान्य से 30 प्रतिशत ज़्यादा चमकीला और आकार में लगभग 10 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा। यह 2025 का चौथा सुपरमून है, लेकिन नवंबर के बाद दूसरा सबसे बड़ा सुपरमून है। अब 3 जनवरी 2026 को वुल्फ मून आएगा, जो 2025-26 की सुपरमून सीरीज का आखिरी होगा।

साल की सबसे लंबी रात 21 तारीख को होगी

सुपरमून (Supermoon) के अलावा दिसंबर में कई और खगोलीय घटनाएं होंगी। इस क्रम में 21 दिसंबर साल की सबसे लंबी रात होगी। इसके अलावा, 7 दिसंबर को चंद्रमा बृहस्पति के निकट दिखाई देगा तो 18 दिसंबर को बुध ग्रह के पास नजर आएगा। वहीं 19 को शुक्र व 27 को शनि ग्रह के करीब दिखाई देगा। जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार सूर्य भुजंगधारी राशि में है जो अपने मार्ग में गति करता हुआ, 19 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Cold MoonCold SupermoonDecember 2025 full moonHighest full moonLargest moon 2025Long Night MoonMargashirsha PurnimaMoon photographymoonriseNorthern Hemisphere winter moonPerigeeSkywatching IndiaSupermoonTaurus constellationWinter solsticeकोल्ड मूनकोल्ड मून फुल मूनकोल्ड सुपरमूनदिसंबर 2025 फुल मूनसबसे ऊंचा फुल मूनसुपरमून