Delhi Flood: भारी बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ वाले हालात, यमुना ने तोड़ा 1978 का रेकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में इस बार मॉनसूनी बारिश लोगों के लिए राहत कम आफत बनकर ज्यादा आई। इस बार की बारिश ने कई रेकॉर्ड ध्वस्त तर दिए। 45 साल बाद दिल्लीवालों ने यमुना का भयानक रूप देखा। साल 1978 के बाद साल 2023 ही है जब नदी का जलस्तर अपने उच्चतर स्तर पर है। पूरी राजधानी में बाढ़ (Delhi Flood) जैसे हालात हैं। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है तो, सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला।

हालांकि 2 दिन से बारिश ने थोड़ी ही सही राहत जरूर दी है। लेकिन, अभी भी हालत सुधरे नहीं हैं। इन सबके बीच दिल्ली के लोग अब दिल्ली के मौसम, स्कूल खुलने और यमुना के वाटर लेवल सहित कई चीजें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली के ताजा हालात को लेकर इंटरनेट पर क्या-क्या सर्च कर रहे हैं दिल्लीवाले-

ये भी पढ़ें..IPL के बाद अर्जुन तेंदुलकर की टीम में एंट्री, इन युवा खिलाड़ियों की भी चमकी किस्मत

सीएम केजरीवाल ने हरियाणा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

वहीं यमुना का लगातार बढ़ रहे जलस्तर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार को हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए, ताकि यमुना का जलस्तर और ना बढ़े। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है, इसलिए अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

बाढ़ (Delhi Flood) के हालात की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अहम बैठक बुलाई। बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बारिश तो ज्यादा नहीं हो रही, यहां ज्यादा पानी हिमाचल से आ रहा है जिससे बाढ़ के हालात बन गए हैं। केजरीवाल दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर सचिवालय में आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, मेयर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम केजरीवाल ने की बैठक

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि “अब तक बाढ़ में लगभग 10 लोग मारे गए हैं, लेकिन संख्या बढ़ सकती है, 2 लापता हैं और कई मवेशी मर गए हैं…नुकसान का आकलन किया जाएगा। मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी…”

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी यमुना का लेवल 207.37 मीटर है और ये खतरे के निशान से काफी ऊपर है। केंद्र जल आयोग के अनुमान के मुताबिक यमुना का लेवल रात 10 बजे से 207.55 पहुंच सकता है। यानी दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

delhi cm arvind kejriwaldelhi cm meetingDelhi FloodHome Minister Amit Shah'meeting on flood situationकेजरीवाल की अहम बैठकदिल्ली में बाढ़ के हालातसीएम केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा खत
Comments (0)
Add Comment