प्रख्यात लेखक शिव खेड़ा हुए करोड़ो की ठगी के शिकार

न्यूज डेस्क– दिल्ली पुलिस के हत्थे चढा हाई प्रोफाइल ठक। जो सिर्फ अमीर व रसूखदार लोगों को ही अपना शिकार बनाता था। उसके जाल में प्रख्यात लेखक शिव खेड़ा भी फंस गए हैं। आरोपी ने उन्हें फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख का चूना लगा दिया।

वही पकड़े जाने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे  पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम पंकज दयाल है। वह पिछले 10 साल से लोगों को ठग रहा है। उसका बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना होता था।

वह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए मर्सिडीज कार में चलता और हाई प्रोफाइल लाइफ जीता था। साथ ही लोगों को रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए प्रेरित करता था। आरोपी पंकज दयाल सस्ते दामों में फार्म हाउस, पॉश इलाकों में कोठी और जमीन दिलाने का झांसा देता था।

डील के नाम पर करोड़ों की ठगी कर लेता था। इसी तरह उसने जाने-माने लेखक, मोटिवेटर, सफलता के मंत्र देने वाले शिव खेड़ा को भी अपना शिकार बनाया। उनको नजफगढ़ में जमीन दिखाई। वहां फार्म हाउस बनाने का झांसा दिया।

10 सालो से कर रहा है ठगी

इसके एवज में आरोपी पंकज दयाल ने शिव खेड़ा से 1 करोड़ 25 लाख रुपये ले लिए। लेकिन जब फार्म हाउस का काम नहीं हुआ, तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी को पकड़ा जा सका है। आरोपी ने लोगों को दिखाने के लिए कागजों में 30 कंपनियां भी खोल रखी थीं। वह 10 साल से ठगी के धंधे में लिप्त था।

पहले से दर्ज है कई केस

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंकज दयाल के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं, लेकिन अपने रुतबे ओर रसूख के चलते न तो उसके खिलाफ कभी कार्रवाई हुई, न ही उसे पहले कभी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मर्सिडीज कार और ढेर सारे कागजात जब्त किए गए हैं। उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

Comments (0)
Add Comment