रोज खाएंगे बस एक सेब कभी नहीं होंगी ये बीमारियां…

हेल्थ डेस्क — वैसे हर फल अपनी अपनी अहमियत रखता है लेकिन सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। हर रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां को दूर किया जा सकता है ।

सेब के बारे में कहावत भी है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही रोज एक सेब खाता है उसे कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।दरअसल सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इसका दावा भी किया जा चुका है। गुणों की खान है सेब। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। 

ये है सेब के चौकाने वाले फायदे…

-शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है।सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 

– सेबफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। 

– सेब के जूस से दमा रोगियों को अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे में दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। इसमें होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है के जो लोग नियमित रुप से सेबफल के ज्यूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

– सेब में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेब में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

-सेब खाने से पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा कम होता है।

-अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है।

-शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है।

-सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। 

-कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।

-सेब में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है।

Comments (0)
Add Comment