CBSE Class 10th Result 2026 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

CBSE Class 10th Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 के नतीजे जार कर दिए है। जिसका लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छात्र CBSE कक्षा 10 के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप्स के ज़रिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। इस बार करीब 93.6% प्रतिशत बच्चे सफल हुए है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026 : 25 लाख से ज्यादा छात्रों दी थी परीक्षा

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है। अब, सभी स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर थे।

CBSE Class 10th Result 2026: नहीं जारी होगी मेरिट लिस्‍ट

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

CBSE 10th Result 2026: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे

CBSE 10वीं के नतीजे आम तौर पर मई के मध्य तक जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इसलिए, उम्मीद है कि इस साल भी नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं। असली मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों के ज़रिए बांटी जाएंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।

CBSE 10th Result 2026 Update: कैसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसी बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in खोलें।
यहां होमपेज खुलने पर, आपको “CBSE 10th Result 2026” लिंक दिखेगा। यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
यहां रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी। अब यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
सारी जानकारी सही-सही डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड इंतजार करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर मार्कशीट के रूप में दिखने लगेगा।
पेज पर डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करके रिजल्ट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
साथ ही रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर से कैसे चेक करें परिणाम
छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
Issued Documents सेक्शन में जाएं।
वहां CBSE का विकल्प चुनें।
Class 10 Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।

नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई थी परीक्षाएं-

इस साल, CBSE ने कक्षा 10 की परीक्षाएँ एक नई दो-बोर्ड प्रणाली के तहत आयोजित की हैं। पहली बोर्ड परीक्षा (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा (वैकल्पिक) 15 मई से 1 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली है।

CBSE Class 10th Result 2026: 15 मई से शुरू होंगी CBSE 10th सेशन 2 की परीक्षाएं

कक्षा 10 की बोर्ड सत्र 2 की परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। यह अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर बेहतर करने का अवसर प्रदान करती है। इसके अलावा, जो छात्र दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है, जिससे वे इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें 2027 में होने वाली मुख्य परीक्षाओं में शामिल होना होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

CBSE 10th 12th Resultcbse 10th 12th result 2026CBSE 10th ResultCBSE 2026 Result TrendsCBSE Board 2026 Result DateCBSE Class 10 Result 2026CBSE Class 10th Result 2026 Live UpdatesCBSE Result 2026 Dateसीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कब आएगासीबीएसई 12वीं रिजल्टसीबीएसई रिजल्ट 2026सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन