कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री 

  प्रदेश के  गन्ना विकास मंत्री  सुरेश राणा ने आज जिले  के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उसके बाद  पुलिस लाइन में तहसील महसी के बाढ़ प्रभावित ग्राम सिसैया चूरामणि व ग्राम पिपरी के 25-25 बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न किट का वितरण करने के बाद  जिले के अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व विधायक बलहा  सरोज सोनकर भी मौजूद रहीं। 
बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट का वितरण करते हुए मंत्री  राणा ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 04 बाढ़ प्रभावित जनपदों बहराइच, गोण्डा, बस्ती व आज़मगढ़ का भ्रमण कर बाढ़ के हालात का जायज़ा लेगे तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज कई क्षेत्रों में प्रदेश ने देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण काल में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोगों के लिए जाॅच के साथ उपचार के बेहतर प्रबन्ध किये गये हैं। साथ ही प्रवासी श्रमिकों की आर्थिक मदद के साथ-साथ उन्हें मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से रोज़गार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर धनन्जय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर जी.पी. त्रिपाठी व महसी के एस.एन. त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे व कैसरगंज के अरूण चन्द, अधि. अभि. बाढ़ खण्ड शोभित कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे ।
(रिपोर्ट – अनुराग पाठक ,बहराइच)
air inspectioncabinetfloodinspectionMinisterSuresh Rana
Comments (0)
Add Comment