कांग्रेस के AI Summit में किए गए हंगामे के विरोध में भाजपा का पलटवार, देशभर में BJP का जोरदार प्रदर्शन

AI Summit Controversy: राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर की गए हंगामे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश भर में विरोध प्रदर्शन (BJP Protest ) किया। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके लिए ‘AI मतलब एंटी इंडिया’ है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इवेंट के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार किया, जिसे पार्टी ने “देश की टेक्नोलॉजिकल इमेज को नुकसान पहुंचाने वाला” बताया। वहीं राहुल गांधी को महाराष्ट्र में काले झंडे दिखाए गए।

AI Summit Controversy: महाराष्ट्र में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे

दरअसल यूथ कांग्रेस के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक और युवा मोर्चा के सदस्य दिल्ली, महाराष्ट्र, ,गुजरात, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर समेत कई प्रदेशों में पर सड़कों पर उतरे। दिल्ली में जहां कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस+राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध किया। तो वहीं महाराष्ट्र के मुलुंड में मानहानि के एक केस में पेश होने के लिए ठाणे जा रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने “लश्कर-ए-राहुल” जैसे नारे भी लगाए।

BJP Protest: जानें पूरा मामला

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सिक्योरिटी घेरा तोड़ वेन्यू हॉल में घुस गए, और अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही जमकर किया। इसके कई वीडियो भी सामने आए थे। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण हरि, बिहार यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, UP यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव शामिल हैं।

AI समिट में हगामे पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली BJP मीडिया चीफ प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि BJP कार्यकर्ता अपनी मर्ज़ी से बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं। देश को इस ग्लोबल AI समिट पर गर्व है, और यह इवेंट भविष्य में करोड़ों रुपये के फायदे और हजारों नौकरियों का सोर्स साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समिट के दौरान विरोध करके राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक हताशा दिखाई है, और देश उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा समिट साइट पर शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए 10 लोग असली कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि किराए के दंगाई थे। यह रुकावट तब दुर्भाग्यपूर्ण है जब देश के युवा AI समिट में इनोवेशन दिखा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस लीडरशिप ऐसे बयान दे रही है जिससे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की इमेज खराब होती है।

BJP MP मनोज तिवारी भी वीरेंद्र सचदेवा के साथ विरोध प्रदर्शन में देखे गए। मनोज तिवारी राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे, उन्हें “देश का गद्दार” कह रहे थे। कर्नाटक में, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट को देश से माफी मांगनी चाहिए।

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने भी विरोध प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि जब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया भर के प्रतिनिधि भारत की धरती पर मौजूद थे, और भारत AI के क्षेत्र में ग्लोबल लीडरशिप दिखा रहा था, तो इतने बड़े इवेंट में ऐसा व्यवहार देश के हित में नहीं माना जा सकता।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस घटना को ‘कांग्रेस की पूर्ण निर्लज्जता’ बताया है। उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में उभर रहा है, तब कांग्रेस देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

मायावती ने कांग्रेसियों को आड़े हाथ लिया

नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष जताया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

अखिलेश यादव ने की आलोचना

अखिलेश यादव ने प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि हमारी स्पष्ट राय है कि इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए थी। अखिलेश यादव अब तक कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अलग-थलग नजर आ रही है। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सवाल उठ रहे हैं कि क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अलग हो जाएंगे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

AI summit controversyAI समिट विवादBharat Mandapam protestBJP VS COngressBJP Yuva Morcha protestBJP बनाम कांग्रेसBJP युवा मोर्चा का विरोधDelhi Police caseIndia AI Impact SummitIndian Youth Congresspolitical protest IndiaRahul Gandhi criticismSmriti Irani statementइंडियन यूथ कांग्रेसइंडिया AI इम्पैक्ट समिटदिल्ली पुलिस केसपॉलिटिकल प्रोटेस्ट इंडियाभारत मंडपम का विरोधराहुल गांधी की आलोचनास्मृति ईरानी का बयान