भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर उर्फ रावण को मिली जमानत

इलाहाबाद — उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले को जातीय हिंसा में झोंकने वाले भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।बता दें कि चंद्रशेखर रावण के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

 

दरअसल भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर उर्फ रावण के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भीम आर्मी के प्रचार मंत्री टिंकू कपिल ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण से मिलने कई पदाधिकारी जेल में गए थे। चंद्रशेखर का स्वास्थ्य टाइफाइड बुखार होने की वजह से दस दिन से खराब चल रहा था।

हालत में सुधार ना होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद चंद्रशेेखर को जेल में शिफ्ट कर दिया। मगर उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर को बेहतर इलाज एवं कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर चंद्रशेखर को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा और भीम आर्मी आंदोलन करेगी।

Comments (0)
Add Comment