Bank Holidays List: अप्रैल में 14 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays List: बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। अगले महीने यानी अप्रैल 2026 में देश भर के बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। छुट्टियों की शुरुआत ठीक 1 अप्रैल से ही हो जाएगी। हालांकि तकनीकी रूप से उस खास दिन बैंक “बंद” नहीं होंगे, लेकिन आम जनता के लिए कोई भी बैंकिंग लेनदेन नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है; इस दिन बैंक अपनी आंतरिक वित्तीय क्लोजिंग की प्रक्रिया पूरी करने में व्यस्त रहते हैं।

दरअसल अप्रैल 2026 में, विभिन्न त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के कारण बैंक 8 दिनों तक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होंगी। इसके अलावा अप्रैल में 4 रविवार पड़ रहे हैं; इन दिनों पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, पूरे देश में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते है। इस तरह, अप्रैल माह में कुल 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

Bank Holidays List: छुट्टियों की पूरी सिल्ट

1 अप्रैल (बुधवार): इस दिन, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत (वार्षिक क्लोजिंग) के कारण, पूरे देश में कोई भी ऑफलाइन बैंकिंग लेनदेन नहीं किया जाएगा।

2 अप्रैल (गुरुवार): इस दिन मोंडी गुरुवार है। इस अवसर पर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) में बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल (शुक्रवार): ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर,अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, शिमला समेत कई अन्य शहरों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

5 अप्रैल: इस दिन रविवार है। इसलिए, पूरे देश के बैंक छुट्टी मनाएंगे।

11 अप्रैल: इस दिन अप्रैल का दूसरा शनिवार है। इसलिए, पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

12 अप्रैल: इस दिन रविवार है। इसलिए, पूरे देश के बैंक छुट्टी मनाएंगे।

14 अप्रैल (मंगलवार): इस दिन कई त्योहार और खास मौके पड़ रहे हैं, जिनमें डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विषुव संक्रांति, तमिल नववर्ष, बिहू और बैसाखी शामिल हैं। इसलिए दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पटना और रांची जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल (बुधवार): इस दिन बंगाली नया साल, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर, अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

19 अप्रैल: इस दिन रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

25 अप्रैल: इस दिन अप्रैल का चौथा शनिवार जिस कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 अप्रैल: इस दिन रविवार को पड़ रहा है। इसलिए, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Stock Market Holidays: शेयर बाजार भी 10 दिनों तक रहेगा बंद

सिर्फ़ बैंक ही नहीं, बल्कि शेयर बाज़ार भी अप्रैल में कुल 10 दिनों तक बंद रहेगा। इनमें से, शनिवार और रविवार होने की वजह से 8 दिनों तक ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, 3 अप्रैल को गुड फ़्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर भी शेयर बाज़ार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बता दें कि बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, आप कई तरह की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का इन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है। इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे ATM, मोबाइल बैंकिंग, UPI और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। आप ज़रूरी लेन-देन करने के लिए डिजिटल पेमेंट के तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे पैसे ट्रांसफर करना या कैश निकालना।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ambedkar Jayanti bank holidayApril 2026 bank holidaysApril Bank Holidays ListATM servicesBaisakhi holidaybank closed Aprilbank holiday listBank Holidays April 2026Good Friday holidayonline banking during holidaysUPI transactions