राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फर्रूखाबाद– फर्रूखाबाद आल इण्डिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन एवं बैक इम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त आवाहन बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल की है।

इस हड़ताल को आरबीआई और व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त था। दोनों संगठनों के हड़ताल कर्मचारी स्टेट बैंक के सामने रेलवे रोड पर सुबह दस बजे एकत्रित हुये। जिसके बाद प्रदर्शन करते हुए सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए केदार शाह ने कहा कि बैंको का विलय आत्मघाती है। हमारे देश में अभी भी सभी को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर सरकार बैंको का विलय कर रही है। यह सही नहीं है। हमारे देश में मजबूत बैंक चाहिए न कि बड़ी बैंक हों।

वर्ष 2008 में अमेरिका की बहुत सारी बैंक फेल हो चुकी हैं। वर्तमान सरकार विलय करने के बहाने बैंको को प्राइवेट करना चाहती है जबकि कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक फेल हो चुकी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार बैंको का विलय व प्रारइवेटेशन बन्द करे और जनता की असुविधा को देखते हुए नई शाखायें खोले।

सेंट्रल बैंक के मयंक गुप्ता ने कहा कि वसूली के लिए कानून बनाया जाये क्योंकि सारी बैंकों का लाभ रण के प्रोवीजन में चला जाता है। इस मौके पर उमेश कुमार दीक्षित, विनोद कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा, प्रतीक मिश्रा, चैतन्य कुमार, महेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहेे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Bank employees
Comments (0)
Add Comment