6 महीने बाद फातिमा बनकर भारत वापस लौटी अंजू, दो बच्चों को छोड़ प्रेमी से मिलने गई थी पाकिस्तान

करीब 6 महीने पहले अपने पति और दो बच्चों को राजस्थान में छोड़कर पाकिस्तान में प्रेमी से शादी करने के बाद सुर्खियों में आई मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की 34 वर्षीय अंजू अब अपने वतन लौट आई हैं। वह अपने दूसरे पति नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही थी। अंजू ने बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया। फिलहाल वह बीएसएफ कैंप में हैं। वहां से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

पाकिस्तानी प्रेमी से शादी कर बदला धर्म

गौरतलब है कि अंजू थॉमस मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के छोटे से गांव बौना की रहने वाली हैं। वह 30 दिन के वीजा के साथ 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची। वहां अंजू ने अपने सोशल मीडिया दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली और इस्लाम अपना लिया और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। इसके बाद अंजू लगातार खबरों में बनी रहीं।

अंजू और नसरुल्लाह की शादी की तस्वीर आई थी सामने 

अंजू की पहली शादी 2017 में अरविंद से हुई थी। वह अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई थी। अंजू और नसरुल्ला चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। अंजू और नसरुल्लाह की शादी की तस्वीर भी सामने आई थी।

अंजू की 15 साल की बेटी 

इधर, अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ अलवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अंजू और अरविंद की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। अब अंजू भारत वापस आ गई हैं। वह करीब पांच महीने बाद भारत आई हैं। यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उन्हें विमान से दिल्ली लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

AnjuAnju Returned from pakistananju returned indiaPakistanWagah borderअंजूअंजू पाकिस्तानअंजू भारत वापस आईअंजू लौटी भारतपाकिस्तान प्रेमी
Comments (0)
Add Comment