Akash Singh: चेन्नई सुपर किंग्स पर कहर बनकर टूटे आकाश सिंह, ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ से LSG के गेंदबाज ने लूटी महफिल

Akash Singh, LSG vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 59वां मैच शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को 7 विकेट से हार करारी शिकस्त दी। इस मैच में एक ऐसा खिलाड़ी देखने को मिला, जिसने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, बल्कि अपनी रहस्यमयी ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ से पूरी दुनिया का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।

CSK पर कहर बनकर टूटे पड़े Akash Singh

दरअसल हम बात कर रहे हैं लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ( Akash Singh) की, जिन्होंने शुरुआती छह ओवरों में अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई के खेमे में खलबली मचा दी। एलएसजी के लिए अपना पहला मैच खेल रहे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। आकाश ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे धुरंधरों को अपना शिकार बनाया। यह सिर्फ विकेट नहीं थे, बल्कि उन्होंने सीएसके का टॉप ऑर्डर तबाह कर दिया था। इन तीनों के विकेट लेने के बाद आकाश ने हर बार एक पर्ची निकलकार सेलिब्रेशन किया और पर्ची को हवा में लहराया।

Akash Singh: पर्ची में क्या लिखा था

लखनऊ के इस तेज गेंदबाज का सेलिब्रेशन का तारिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह यूनिक सेलिब्रेशन फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। हर कोई जानना चा रहा था कि आखिर उस पर्ची पर लिखा था। दरअसल उस पर्ची में लिखा था- ‘#Akki on fire – Akash knows how to take wickets in T20 games.’ इसका मतलब है: ‘अक्की पूरे जलवा; आकाश को पता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।’ इस अनोखे जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर आग की तरह वायरल हो गई हैं।

जानें कैन है आकाश सिंह

बता दें कि आकाश महाराज सिंह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। उन्होंने 15 फर्स्ट-क्लास मैचों में 27 विकेट लिए हैं। लिस्ट-A के 14 मैचों में 17 विकेट लिए, जबकि 29 टी20 मैचों में उन्होंने 29 मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। आकाश के IPL करियर की शुरुआत 2021 में हुई थी। उन्हें सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने मौका दिया था। अपने पहले सीजन में, वह सिर्फ एक मैच खेल पाए थे। इसके बाद, 2023 में, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6 मैचों में खिलाया, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए। इसके बाद, 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें मौका दिया। पिछले सीजन में उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए थे। अब तक, आकाश ने 11 IPL मैचों में कुल 12 विकेट लिए हैं।

भरतपुर के एक छोटे से गांव नगला राम रतन में जन्मे आकाश सिंह की कहानी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का एक जीता-जागता सबूत है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकाश के पिता एक किसान हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए, उन्होंने बीकानेर के शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल से अपने सफ़र की शुरुआत की। अपनी जबरदस्त क्षमता को पहचानते हुए, आकाश ने मशहूर MRF पेस फ़ाउंडेशन में अपनी जगह बनाई।

वहां, महान गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा की देखरेख में, उन्होंने अपनी गेंदबाजी की बारीकियों को और निखारा। वहां बिताए समय के दौरान, उनकी गेंदबाजी पर उनका नियंत्रण, लय और स्विंग काफी बेहतर हुए। 24 साल के आकाश सिंह के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा क्योंकि उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था. लंबे इंतजार के बाद मौका मिलने पर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया।

LSG vs CSK IPL 2026: चेन्नई को 7 विकेट से हराया

मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए। टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ़ 42 गेंदों में 71 रनों की ज़ोरदार पारी खेली, जबकि आख़िरी ओवरों में शिवम दुबे ने महज़ 16 गेंदों में 32 रन बनाए।

हालांकि, LSG ने सिर्फ 16.4 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया, और इस दौरान उसके सिर्फ 3 विकेट गिरे। टीम के लिए, मिशेल मार्श ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 38 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने 36 रनों का योगदान दिया। निकोलस पूरन बेहतरीन फ़ॉर्म में दिखे और उन्होंने 17 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Akash SinghAkash Singh IPL debutAkash Singh latest newsAkash Singh note celebrationAkash Singh viral celebrationAkki on fire celebrationcricket breaking newsIPL 2026 highlightsIPL 2026 viral momentsIPL celebration viral videoLSG vs CSK IPL 2026Lucknow Super Giants latest newsRuturaj Gaikwad wicketSanju Samson wicketWho is Akash Singhआकाश सिंहआकाश सिंह कौन हैंआकाश सिंह पर्ची सेलिब्रेशनआकाश सिंह वायरल सेलिब्रेशन