लॉकडाउन के उल्लंघन पर आठ गिरफ्तार, 90 गाड़ियां सीज

बहराइच–देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले आठ लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

ढाई लाख रूपये से अधिक का चालान काटा गया। 90 गाड़ियों को सीज कर दिया गया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि लोगोंं की सुरक्षा के लिए लॉक डाउन किया गया है। पूरे जिले में पुलिस अपील कर रही है कि बेवजह अपने घर से बाहर न निकलें। बावजूद इसके लोग बहाना बताकर घूमते हुए दिखाई पड़े। रोकने के लिए 78 बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सड़क पर घूमने वाले लोगों से जब पुलिस ने कारण पूछा तो लोग बहाना बताएं।

परिजन से बात करने पर सब बात झूठ निकली। पुलिस ने आठ लोगों को जेल भेज दिया। 195 वाहनों का चालान काटा गया। 90 वाहनों को सीज कर दिया गया। 2,83,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments (0)
Add Comment