कानपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों का कहर , पनकी चौकी इंचार्ज को गोलियों से भूना

कानपुर — उत्तर प्रदेश में इस समय बदमाशों का हौंसले काफी बुलंद हैं। ये लोग रोजाना किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। अभी पत्रकार पर चलायी गयी गोलियों की गूँज कम हुई नहीं थी अब बेखौफ बादमाशों ने खाकी को अपना निशाना बना डाला है। यहां एक दारोगा को सरेराह गोली गोली मार दी।वही इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

 

आज कानपुर के पनकी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने पनकी चौकी इंचार्ज को गोलियों से भून दिया। घायल दरोगा का नाम अनुराग सिंह है। बता दें कि बुधवार तड़के गश्तो पर निकले दरोगा को गोली मारी गई है। आनन फानन में घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दारोगा को गोली मारने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पनकी थाना क्षेत्र के पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह सुबह गश्त को निकले थे। तभी उन्हे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। जिसका पीछा करने पर वह एक वाहन के पीछे छिप गया। इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी। जिससे दरोगा घायल हो गये। फायरिंग के दौरान हमराह सिपाहियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। 

इस संबंध में एसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जी जान से जुटी हुई है। घायल दारोगा का इलाज चल रहा है, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही  है।

 

Comments (0)
Add Comment