PM Modi Government 12 Years: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह सबसे लंबे समय तक लगातार देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत और दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे करने की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की खूब तारीफ की है।
मेलोनी ने PM मोदी को दी खास बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट करके बधाई दी।
मेलोनी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का हाल ही में रोम में दोबारा स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात रही। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच एक “खास रणनीतिक साझेदारी” शुरू की है, एक ऐसी साझेदारी जो भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।
दरअसल PM मोदी ने 19-20 मई, 2026 को आधिकारिक दौरे पर इटली का दौरा किया था। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक खास संदेश भी पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” पीएम मोदी के इस दौरे पर सुरक्षा, अहम खनिजों और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच लगभग 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, 2027 के लिए भारत-इटली ‘संस्कृति और पर्यटन वर्ष’ शुरू करने का फ़ैसला भी लिया गया।
इस दौरान एक मेलोडी क्षण भी काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष को ‘मेलोडी’ टॉफी उपहार स्वरूप दी थी। जिस पर खुशी ज़ाहिर करते हुए मेलोनी ने कहा था कि यह एक शानदार तोहफा है।
दुनिया भर के नेताओं दी बधाई
इस उपलब्धि पर उन्हें दुनिया भर के देशों से बधाई मिल रही है। बधाई देने वालों में मालदीव के राष्ट्रपति, भारत में अमेरिकी राजदूत (एरिक गार्सेटी), श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला-बिसेसर जैसे नेता शामिल हैं। इन देशों के नेताओं ने रिश्तों को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है और प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक और उल्लेखनीय बताया है।
PM Modi ने तोड़ा नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बुधवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा किया। नेहरू ने जहां 13 मई 1952 को पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और लगातार 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। तो वहीं नरेंद्र मोदी ने अब उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते बतौर प्रधानमंत्री 4399 दिन पूरे कर लिए है। वह अब सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को पद की शपथ ली थी और तब से उनका यह सफर बिना किसी रुकावट के जारी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)