IND vs AFG Test Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। मैच के दूसरे दिन इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की। दिन खत्म होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। अफगानिस्तान 459 रन से पीछे है।
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने 113 रनों पर गंवाए 5 विकेट
इससे पहले दूसरे दिन टीम इंडिया ने 564 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की और अफ़गानिस्तान को बैटिंग के लिए बुलाया। मेहमान टीम की बैटिंग शुरू से ही लड़खड़ा गई। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने सिर्फ़ 113 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए।
अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक 16, सेदिकुल्लाह अटल 17, गुरबाज 12 हशमतुल्लाह शाहिदी 20 और अफसर ज़ज़ई 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि रहमत शाह ने एक छोर संभाले रखा और 81 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Manav Suthar: डेब्यू मैच में छाये मानव सुथार
इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने अपने पहले मैच को यादगार बना दिया। मानव सुथार ने 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट लिए इसके अलावा उन्होंने 28 रनों की अहम पारी भी खेली। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले। मैच का तीसरा दिन अफ़गानिस्तान के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
IND vs AFG Test Day 2 भारत ने 564 रनों पर घोषित की अपनी पारी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पारी 564/8 पर घोषित की। भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान गिल ने शतक लगाया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी शुरू की। टीम के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी बैटिंग करने उतरी। शुभमन गिल अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 126 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पंत और वाशिंगटन सुंदर ने हाफ सेंचुरी बनाईं। कप्तान शुभमन गिल ने 564 रन पर पारी घोषित करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)