Hotspot क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान, घरों में बांटा गया सेनेटाईजर

0 41

लखनऊ– नगर निगम द्वारा कोविड-19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये Hotspot क्षेत्रों के अतिरिक्त नगर के समस्त 110 वार्डो में घर-घर जाकर सेनेटाईजर एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का वितरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Corona की गिरफ्त से बचा यूपी का सिर्फ एक जिला, अब तक 80 की मौत

साथ ही प्रातःकाल 08:00 बजे से 11 Hotspot क्षेत्रों में विशेष सेनेटाइजे़शन का कार्य युद्ध स्तर पर डेडीकेटेड वाहनों एवं हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीन से कराया गया। Hotspot कैसरबाग क्षेत्र के अन्तर्गत मछली मोहाल व आस-पास के क्षेत्र में 269 भवनों, क़ैसरबाग क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड) के आसपास के क्षेत्र व कैसरबाग सब्जी मण्डी के आस-पास के क्षेत्र में 395 भवनों, क़ैसरबाग क्षेत्र में फूलबाग मस्जिद एवं नजरबाग मस्जिद के आस-पास 340 भवनों, खन्दारी लेन लाल बाग के आसपास 37 भवनों,

Related News
1 of 444

यह भी पढ़ें-Lockdown- 4 की तैयारी ? आज रात 8 बजे PM करेंगे राष्ट्र को संबोधित

मालवीय नगर करेहटा क्षेत्र में 120 भवनो, बिरहाना राजेन्द्र नगर के क्षेत्र में 469 भवनों, कटरा आजम बेग नियर एक्ज़ान स्कूल नक्खास के आसपास क्षेत्र में 148 भवनों, थाना हसनगंज क्षेत्र में नई बस्ती, इरादत नगर जलीलिया मदरसा के आस-पास 270 भवनों, हाता संगी बेग नक्खास चैकी क्षेत्र में 235 भवनों, सआदतगंज क्षेत्र में मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास 305 भवनों इस प्रकार कुल 2588 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी। नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र मे आवश्यकतानुसार भोजन के पाकेट भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें-बड़ा झटकाः क्राइम पेट्रोल’ के फेमस एक्टर का निधन

नगर निगम द्वारा की गयी यह कार्यवाही प्रशासन से प्राप्त होने वाले अग्रिम आदेशो के क्रम में निरन्तर की जायेगी। इस कार्यवाही पर Hotspot क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता-सिविल एवं मुख्य अभियन्ता (वि0/याँ), पशु कल्याण अघिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियन्ता एवं जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...