74वें सेना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, पीएम समेत दिग्गज राजनेताओं ने किया वीरों के जज़्बे को सलाम

देश में हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ के रुप में मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना में पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में सेना दिवस मनाया जाता है।

देश में हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ के रुप में मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना में पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में सेना दिवस मनाया जाता है। इसी मौके पर आज राष्ट्रपति, पीएम समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने वीरों के जज़्बे को सलाम किया और देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को नमन किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके सेना को किया सलाम:

सेना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा ‘’मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है। हमारे जवानों ने सीमाओं की रक्षा करने और शांति बरकरार रखने के दौरान पेशेवर रवैये, बलिदान और बहादुरी का परिचय दिया। आपकी सेवा के लिए देश आपका आभारी है। जय हिंद”

पीएम मोदी ने ट्वीटर पर भारतीय सेना के जज्बे को किया सलाम: 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेना दिवस’ के मौके पर शनिवार को भारतीय सेना की सराहना करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा ‘‘भारतीय सेना के जवान दुर्गम इलाकों में सेवाएं देते हैं और राष्ट्रीय आपदा समेत मानवीय संकट के दौरान नागरिकों की मदद के लिए आगे रहते हैं। विदेशों में शांति अभियानों के दौरान सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है। खासकर साहसी जवानों, सम्मानीय सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को सेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय सेना को उसकी बहादुरी और पेशेवर रवैये के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा में उसके अतुलनीय योगदान को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”

राजनाथ सिंह ने सेना को दी बधाई:

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया। लिखा ‘’सेना दिवस के विशेष अवसर पर सभी भारतीय सेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं। हमारी सेना ने देश की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग, एक साहसी और पेशेवर बल के रूप में खुद को प्रतिष्ठित किया है। देश को भारतीय सेना पर गर्व है।

इतना ही नहीं किरन रिजिजू, ममता बेनर्जी, नवीन पठनायक सहित कई नामी हस्तियों ने भी भारतीय सेना के बहादुरी को सलाम किया।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Army Day 2022India Army Day 2022Indian Army Dayindian army day 2022indian army day 2022 latest newsindian army day 2022 latest updatepm modi on Indian Army Day indian army day 2022 newspm modi on Indian Army Day newspm modi on Indian Army Day news in hindi"
Comments (0)
Add Comment