गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, अपराधों से रहा है पुराना नाता

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीते 4 दिन से फरार चल रहा था। श्रीकांत त्यागी के अलावा 3 और लोग भी पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस श्रीकांत की तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें..जदयू-भाजपा का गठबंधन टूटा, सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत की पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी से 24 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी। श्रीकांत की गिरफ्तारी मेरठ की श्रद्धापुरी कालोनी से हुई है। वह अपने एक करीबी के यहां छिपा हुआ था। वह देहरादून से हरिद्वार और फिर वहां से ऋषिकेश होता हुआ देर रात सहारनपुर गया था। श्रीकांत आज तड़के ही मेरठ आया था।

ये है पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 93-B की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में इना अग्रवाल नाम की एक महिला के साथ श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) नाम के लोकल लीडर की बदसलूकी का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ था। जो भी इस वीडियो को देख रहा था, वो यही सवाल पूछ रहा था कि आखिर एक महिला से कोई इस तरह की बदसलूकी कैसे कर सकता है, वो भी ऐसी पॉश सोसायटी में। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) इस वीडियो में महिला पर भद्दी से भद्दी गालियों की बौछार करता दिख रहा था। वीडियो में न सिर्फ वह महिला से बदसलूकी कर रहा था बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी करता दिख रहा था।

त्यागी के अवैध निर्माण पर चला था बाबा का बुलडोजर

श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला था। सरकार का इशारा होते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया था। उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी चोरी का केस बना था। जहां-जहां जो भी निर्माण किया था, अथॉरिटीज से उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। उसकी सिक्योरिटी में लगे गनर किसके आदेश से मिले, इसका पता लगाया जा रहा है। राजनीति से लेकर अफसरशाही तक उसके गॉडफादर कहां-कहां बैठे थे, इसे खंगाला जा रहा है। इस मामले में 6 पुलिसवाले अब तक सस्पेंड हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

bjpNoidanoida latest newsnoida policepolicesaharanpurShrikant TyagiShrikant Tyagi arrestedShrikant Tyagi CaseShrikant Tyagi Newsshrikant tyagi viral videotyagiUP policeuttar pradesh
Comments (0)
Add Comment