केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी होंगे उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार!

लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा हो जाने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा। क्या उन्हें मंत्रिमंडल की जगह कोई दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी।भाजपा ने रामपुर उपचुनाव के लिए घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बना दिया है। अभी तक यह माना जा रहा था कि राज्यसभा में टिकट से वंचित रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी रामपुर के मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि नकवी इस बात से इन्कार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें..सिविल अस्पताल में युवक ने की पत्नी की हत्या, 4 दिन पहले बेटे को दिया था जन्म

नकवी मान रहे थे कि सिर्फ पौने दो साल बाद लोकसभा के चुनावों की घोषणा हो जाएगी, ऐसे में इतने कम समय के लिए वह मैदान में नहीं उतरना चाहते थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि उपचुनाव में किसी वजह से वह हार जाते तो, उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठ खड़े होते। इसलिए भी वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अब राज्यसभा के लिए जब उनका कार्यकाल जुलाई में जल्द खत्म हो रहा है तो, उनका आगे की राजनीति का रास्ता क्या होगा। वह फिर किसी भी सदन के सदस्य नहीं होने पर मंत्रिमंडल में छह माह से ज्यादा नहीं रह सकेंगे।

उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

मुख्तार के नजदीकियों के अनुसार पार्टी उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह वह भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरा के रूप में प्रमोट होंगे। मुख्तार अब्बास नकवी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वह तीन बार 1998, 1999 और 2009 में लोकसभा चुनाव भी लड़े परंतु इनमें से सिर्फ पहले चुनाव में ही उन्हें जीत हासिल हुई। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। उन्हें जीत का इनाम देते हुए केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया था।

बता दें कि पहली बार जब मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर से टिकट दिया गया था तो उनसे यहां भाजपा के पदाधिकारी भी परिचित नहीं थे। परंतु जब वह चुनाव लड़े और जीते तो यहां से स्थाई रिश्ता कायम हो गया। उन्होंने रामपुर में विकास कार्यों को भी गति दी। साथ ही आजम के क्षेत्र में भाजपा के लिए जगह बनाई।

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

BJP Candidate Ghanshyam Lodhimukhtar abbas naqviRampur Azam KhanRampur Breaking NewsRampur Hindi NewsRampur Latest NewsRampur Lok Sabha By-electionrampur newsTajin FatmaUnion Minister Mukhtar Abbas NaqviVice Presidential Candidateउप राष्ट्रपति उम्मीदवारमुख्तार अब्बास नकवी
Comments (0)
Add Comment