राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, इन नेताओं से मांगा समर्थन

राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं नामांकन के दौरान द्रौपदी मुर्मू के साथ पीएम मोदी और भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहे। साथ ही पीएम मोदी मुर्मू की तरफ से खुद प्रस्तावक बने। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू:

वहीं राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि यह बेहतर होता कि अगर वह निर्विरोध ही चुन ली जातीं। दूसरी तरफ द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद नवीन पटनायक, वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने समर्थन का ऐलान किया। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अदिवासी महिला के नाम पर समर्थन कर सकती है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। ऐसे में जीत के आंकड़े से चंद कदम दूर खड़ी एनडीए नवीन पटनायक और जगन मोहन रेड्डी के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे दिख रही है। वहीं विपक्ष जादुई आंकड़े से बहुत पीछे चल रहा है।

नामांकन से पहले विपक्ष के नेताओं से की बातचीत:

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कई विपक्ष के नेताओं से समर्थन के लिए फोन पर बातचीत की। वहीं ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं। लेकिन समर्थन के लिए ममता ने हामी नहीं भरी। दरअसल, ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना नामुमकिन लग रहा, क्योंकि उनकी पार्टी टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा भी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। वहीं द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी बात की है। जिसमें उन्होंने इन तमाम बड़े दलों का समर्थन मांगा है। सभी की तरफ से मुर्मू को शुभकामनाएं दी। लेकिन आगे कुछ स्पस्ट नहीं कहा गया।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Draupadi MurmuMamata BanerjeePresidential Election 2022Sharad Pawarद्रौपदी मुर्मूराष्ट्रपति चुनावराष्ट्रपति चुनाव 2022
Comments (0)
Add Comment