बड़ी खबरः पीएम ने की एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा…!

नागपुर व महाराष्ट्र लॉकडाउन, प्रशासन का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज बंद, सब्जी-राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी

भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर देखा जा रहा है, जिसको देखते हुए कई देशों ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। फ्रांस में भी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री जीन जीन कैस्टेक्स ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें..6 मैचों से चेस मास्टर थी इंग्लैंड, भारत ने लगाया ब्रेक, सुर्यकुमार ने खेली शानदार पारी

प्रधानमंत्री जीन जीन कैस्टेक्स ने बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर पेरिस समेत देश के 16 क्षेत्रों में एक महीने का लॉकडाउन लगाया है। नया लॉकडाउन शुक्रवार आधी रात से चार सप्ताह तक चलने वाला है, लेकिन यह पिछले साल मार्च और नवंबर में लगाए गए उपायों की तुलना में कम प्रतिबंधात्मक हैं। इस दौरान जरूरी दुकानें खुली रहेंगी।

पीएम ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से लोगों को बाहर रहने की अनुमति देने के बारे में है, लेकिन दोस्तों के घर जाकर पार्टी करने या सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भूल कर बहुत से लोगों से मिलने के लिए नहीं हैं।

महाराष्ट्र व नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पालघर के कलेक्टर ने स्कूल कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इधर नागपुर में लोगों के रवैये की वजह से लॉकडाउन फेल हो रहा है. यहां प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया है। अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि दोपहर 1 बजे के बाद सब्जी, राशन, डेली नीड्स, मांस सहित सभी दुकाने बंद रखी जाएगी। सिर्फ दवाई की दुकानें खोलने की इजाजत प्रशासन की ओर से दी जाएगी।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

corona cases in francecorona in franceCorona lockdowncorona lockdown newscoronavirusfrancelockdown in francelockdown in france 2021lockdown in france againlockdown in paris franceWorld News in Hindi
Comments (0)
Add Comment