आलिया भट्ट ने हॉस्पिटल से फोटो शेयर कर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, लोग दे रहे बधाइयां

हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर साथ फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन ने बधे हैं।

हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर साथ फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन ने बधे हैं। वहीं कुछ महीने बाद ही आलिया ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरीदी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि जल्द ही कपूर खानदान में नन्हे सदस्य की एंट्री होने वाली है। तो वहीं आलिया और रणबीर के फैंस इस खबर को जानकर बेहद खुश भी हैं तो उतना ही आश्चर्य भी हैं। आलिया ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की है। अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट की है।

कपूर खानदान में जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान:

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है। वहीं आलिया ने इस पोस्ट को हॉस्पिटल से शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते ही फैंस कमेंट करके आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड हस्तियां आलिया और रणबीर को दे रहे बधाइयां:

वहीं आलिया के पोस्ट पर फैंस के साथ साथ बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- ऊ नम: शिवाय। बहुत खुश हूं। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन। इसके अलावा अभी नीतू कपूर ने इस पर कोई कमेंट नहीं दिया है। वहीं लोगों को उनके कॉमेंट का बेसब्री से इंतजार है।

 

 

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Alia BhattAlia Bhatt PregnancyAlia Bhatt Pregnancy PhotoAlia Bhatt PregnantRanbir Kapoorआलिया भट्टआलिया भट्ट प्रेग्नेंटरणबीर कपूर
Comments (0)
Add Comment