35 मिनट में योगी ने किया 3 हॉस्पिटल का दौरा

लखनऊ– शनिवार को मॉरीशस से लखनऊ पहुंचे सीएम योगी सबसे पहले NTPC हादसे के पीड़ितों से मिलने के लखनऊ के हॉस्पिटल में गए। 35 मिनट में सीएम योगी ने तीन हॉस्पिटल में भर्ती हुए घायलों का हाल जाना। इससे पहले एक नवंबर को सीएम योगी मॉरीशस के लिए गए थे। शनिवार को मॉरीशस से लखनऊ आए हैं। अपने 35 मिनट के दौरे में सीएम योगी 15 मिनट सिविल हॉस्पिटल, 10 मिनट तक पीजीआई और 10 मिनट तक केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज) में भर्ती मरीजों का हाल जाना।  सीएम ने कहा, ”एनटीपीसी हादसे की घटना बेहद दुखद है। एनटीपीसी इसकी

Written By :

admin

Updated

November 4, 2017

लखनऊ– शनिवार को मॉरीशस से लखनऊ पहुंचे सीएम योगी सबसे पहले NTPC हादसे के पीड़ितों से मिलने के लखनऊ के हॉस्पिटल में गए। 35 मिनट में सीएम योगी ने तीन हॉस्पिटल में भर्ती हुए घायलों का हाल जाना।

इससे पहले एक नवंबर को सीएम योगी मॉरीशस के लिए गए थे। शनिवार को मॉरीशस से लखनऊ आए हैं। अपने 35 मिनट के दौरे में सीएम योगी 15 मिनट सिविल हॉस्पिटल, 10 मिनट तक पीजीआई और 10 मिनट तक केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज) में भर्ती मरीजों का हाल जाना। 

सीएम ने कहा, ”एनटीपीसी हादसे की घटना बेहद दुखद है। एनटीपीसी इसकी जांच करा रहा है। मृतकों के परिजनों के प्रति यूपी सरकार की पूरी संवेदना है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया है। इस मामले में सरकार हरसंभव मदद करेगी। इस हादसे में सीरियस लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”