उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद, देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं

0 535

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

ये भी पढ़ें..8 युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, गैंगरेप का वीडियो हुआ वायरल

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विट कर दी जानकारी…

स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद ट्विट कर नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ट्विट किया भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अपने संकल्प व सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करेंगे।

एक साल बाद नई टीम का ऐलान..
Related News
1 of 1,439

गौरतलब है कि करीब 1 साल के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान हो गया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है।

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।

देखें लिस्ट..

 

उपाध्यक्षों में जुड़े कई नए नाम

इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष में अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चौबे, रामचंद्र कन्नौजिया,अनामिका चौधरी और पूणम बजाज विजय शिवहरे, त्रयंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरी, शंखर लोधी, शकुंतला चौहान, के नाम हैं। वहीं यूपी बीजेपी के कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल होंगे।

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...