Sunita Williams को लेकर निकला ड्रैगन कैप्सूल, 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी घर

146

Sunita Williams Return: भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार सुबह पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर असामान्य रूप से लंबे समय तक रहने के बाद वापस लौट रही हैं। NASA के अनुसार, सुनीता विलियम्स और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान कुछ ही घंटों में ISS से अलग हो जाएगा और मंगलवार को शाम 5:57 बजे (अमेरिकी समयानुसार) फ्लोरिडा समुद्र में उतरेगा। भारतीय समयानुसार, यह बुधवार को सुबह 3 बजे के आसपास होगा।

Sunita Williams Return: ड्रैगन स्पेस स्टेशन से हुआ अनडॉक

ड्रैगन नामक इस अंतरिक्ष यान का चालक दल ISS से अलग होने और हैच को बंद करने की प्रक्रिया रात 11:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार), और भारतीय समयानुसार 18 मार्च को 10 बजकर 35 मिनट पर यान को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग यानी अनडॉक किया गया। NASA अपने स्पेसएक्स कार्यक्रम के तहत इस वापसी यात्रा का सीधा प्रसारण करेगा। यह NASA और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का संयुक्त मिशन है, जिसे “स्पेसएक्स क्रू 9” कहा जाता है।

Sunita Williams Return: इन कारणों से वापसी में हुई देरी

सुनीता विलियम्स और बैरी “बुच” विल्मोर की यह यात्रा दरअसल 10 महीने पहले पूरी होनी थी। उन्हें आठ दिन के मिशन के बाद वापस लौटना था, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी वापसी में देरी हुई। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पहले भी वापस ला सकते थे, लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी वापसी रोक दी गई।

Related News
1 of 1,139

भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं सुनीता

इस साल सितंबर में 60 साल की होने वाली सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। उनसे पहले कल्पना चावला ने यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन 2003 में कोलंबिया स्पेस शटल दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। सुनीता विलियम्स का जन्म 1965 में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या गुजरात से हैं, जबकि उनकी मां उर्सुलाइन बोनी पांड्या (जालोकर) स्लोवेनिया से हैं। सुनीता ने पहली बार 2006 में “डिस्कवरी” स्पेस शटल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...