नई दिल्ली –– शिमला दौरे पर गयीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अचानक तबियात खराब हो गई।सोनिया के पेट में परेशानी होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आईं और उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। वहीं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है। बता दें कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेट में परेशानी थी सूत्रों के अनुसार सोनिया को शिमला
बता दें कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेट में परेशानी थी सूत्रों के अनुसार सोनिया को शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वह छुट्टी मनाने शिमला गई थीं। दरअसल सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों नरम चल रही है।
वही कांग्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘मां (सोनिया) शिमला में थीं और उनके पेट में समस्या हो गयी लिहाजा हम उन्हें वापस लेकर आये। चिंता की कोई बात नहीं, वह अब काफी बेहतर हैं। असीम प्रेम एवं चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद।’’ गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं।