Rohit शेट्टी ने कोरोना वॉरियर्स के लिए बुक किए 8 होटल, ये है व्यवस्था

0 99

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे। कोरोना की इस जंग में बॉलीवुड स्टार भी सरकार, जनता, पुलिस और मेडिकल स्टाफ की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने मुंबई पुलिस की खास तरह से मदद की है। रोहित ने शहर के आठ होटलों में ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है।

ये भी पढ़ें..कोरोना का असरः मांग के बावजूद नालियों में फेंकी जा रही बियर

वहीं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस मदद के लिए मुंबई पुलिस ने उनको धन्यवाद कहा है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोविड वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है। कोरोना से इस लड़ाई में हमारी मदद करने और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।”

बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की मदद करने के लिए सामने आए थे। उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस को 51 लाख रुपये डोनेट किए थे।

Related News
1 of 277
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना

गौरतलब है कि कोरोना का कहर जबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 6191 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिनमें 5218 केस एक्टिव हैं और 722 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 251 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 640 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 19,984 मामलों में से 15474 एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें..COVID-19: देश में 50 और मौतें, मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...