10 साल के मासूम के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाली दी रॉड

एक 10 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

0 186

एक 10 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लडकों ने मिलकर मासूम के साथ बेरहमी से दुष्कर्म के बाद उसके निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। इतना ही नहीं मासूम को रॉड और ईटों से बुरी तरह पीटा गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना नहीं दी। लेकिन पुलिस को मामले के बारे में जैसे ही जानकारी मिली तो वह परिवार से मिलने पहुंची।

10 साल के मासूम के साथ हुई निर्भया जैसी हैवानियत:

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है। यहां 10 साल के मासूम छात्र के साथ बेरहमी से कुकर्म कर उसके निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। लड़के को रॉड और ईंटों बुरी तरह पीटा गया। वहीं मासूम की तब ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वही जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो वह परिवार से मिले। लेकिन शुरुआत में परिवार ने मामला ही दर्ज कराने से इनकार कर दिया। लेकिन काउंसलिंग कराने पर परिवार एफआईआर दर्ज कराने को तैयार हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कुकर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों लड़कों को जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related News
1 of 778

वहीं पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि,  जैसे ही मामले की खबर मिली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची तो परिवार ने बयान देने से मना कर दिया। लेकिन बाद में टीम ने 24 सितंबर एनजीओ की मदद से मासूम की मां की काउंसलिंग करवाई। उसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार हुए आरोपी मासूम के दोस्त हैं। उनकी भी उम्र 11-12 साल के बीच है। दूसरी तरफ एक आरोपी लड़का तो मासूम का रिश्ते में भाई है। तीसरे लड़के की तलाश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...