Katrina Kaif: कटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर गुंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

116

Katrina Kaif baby: बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) माता-पिता बन गए हैं। शादी के चार साल बाद कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। खुशखबरी मिलते ही अभिनेता विक्की कौशल ने बिना देर किए अपनी खुशी अपने फैन्स के साथ शेयर की। यह खबर आते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

Katrina Kaif और विक्की को मिल रही बधाईयां

दोनों स्टार्स ने शुक्रवार 7 नवंबर को एक एक साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, “हमारे घर ढेर सारी खुशियां आई हैं। ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं।” पोस्ट आते ही फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। फैंस के अलावा, कई मशहूर हस्तियों ने भी विक्की और कैटरीना को शुभकामनाएं भेजीं। अभिनेत्री करीना कपूर ने पोस्ट पर टिप्पणी की: “कैट बॉयज मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।” प्रियंका चोपड़ा, रकुलप्रीत सिंह, गायिका श्रेया घोषाल, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल, मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया, नीति मोहन, लारा दत्ता और कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।

डेढ़ महीने पहले ही की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

Related News
1 of 43

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना (Katrina Kaif) ने लगभग डेढ़ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) प्यार से कैटरीना को गोद में लिए हुए थे। प्रेग्नेंसी की खबर आने पर भी फैन्स ने इस जोड़े को ढेर सारी दुआएं दीं। गर्भावस्था की घोषणा के बाद से विक्की मीडिया में कम ही नज़र आए हैं। कैटरीना ने अपनी पूरी गर्भावस्था घर पर ही बिताई। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के चार साल बाद कैटरीना कैफ ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...