10 साल की बेटी के साथ बाप ने किया दुष्कर्म, मासूम ने ऐसे बचाई अपनी जान

देश में महिलाएं और बच्चियां अपने ही घर में अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

0 281

देश में महिलाएं और बच्चियां अपने ही घर में अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। दरअसल एक पिता ने अपने ही बेटी के साथ पिछले साथ साल से यौन शोषण कर रहा था। वहीं लड़की की शिकायत के मुताबिक़ पिता ने 10 साल की उम्र में उसके साथ यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसका पिता उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सोमवार को अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

10 साल की बेटी को बाप ने बनाया अपनी हवस का शिकार:

जानकारी के मुताबिक यह घटना हरियाणा के अंबाला की है। वहीं नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने वाले बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31 साल का आरोपी अपनी 17 साल की बेटी का पिछले सात साल से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बेटी को जान से मारने की दी थी धमकी:

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 7 साल पहले वह अपने पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर चंडीगढ़ गई थी। उस दौरान पिता ने पहली बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। लेकिन उसके बाद लगातार यौन उत्पीड़न करता ही रहा। इतना ही नहीं निर्दयी पिता ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने अपने साथ हो रही घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे और उसकी मां को जिंदा जला देगा।

Related News
1 of 778

ऐसे बची नाबालिग की जान:

पीड़िता ने कहा कि जब पिता उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न करने लगे तो उसने इसके बारे में एक रिश्तेदार को बताया। लेकिन फिर पीड़िता ने अपने स्कूल की प्रिंसिपल को अपने साथ हो रहे घटना के बारे में बारे में बताया तो उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को खबर दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पीड़िता से बात की। इसके बाद शिकायत दर्ज कराया गया।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...