सड़क खोद कर गायब हुआ जल निगम, महापौर का पारा सातवें आसमान पर

0 24

लखनऊ–कल महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्नेह नगर स्थित गुप्ता मार्केट में स्थानीय निवासियों की शिकायत पर उक्त स्थल का औचक निरीक्षण किया।

Related News
1 of 479

आलमबाग के स्नेहनगर में जल निगम का ठेकेदार सड़क खोदकर भाग गया है। लोगों को आनेजाने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर पहुंची महापौर संयुक्ता भाटिया ने नाराजगी जताई। जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल दुरुस्त करने का आदेश दिया है।

स्थानीय निवासियों ने महापौर को बताया कि उनकी गली में सड़क को जलनिगम ने पाईप लाइन डालने के लिए सड़क तो खोद दी गयी एवं पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम वाले भाग गए और अब जनता को गली से गुजरकर अपने घर जाने में परेशानी हो रही है । जिस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए तुरंत जल निगम के अधिकारियों को फोन कर समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

Comments
Loading...