डेढ़ लाख के पार पहुंचा Corona, तेजी से बढ़ रही है मृतकों की संख्या

0 77

पूरी दुनिया को आगोश में ले चुके किलर कोरोना (Corona) का भारत भी कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी ताजा रिपोर्ट के मातबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 6387 नए केस सामने आए हैं। जबकि मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें..DM के सामने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

24 घंटे में ही 170 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इनमें 83004 सक्रिय केस हैं। जबकि 64,424 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं देश में अब तक कोरोना से 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है।

पहले नंबर पर महाराष्ट्र
Related News
1 of 1,032

कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या 54,758 है। इसमें 36,012 सक्रिय केस हैं। अब तक 16,954 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 1792 लोगों की मौत हो चुकी है।

रेलवे

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां पर अब तक 17,728 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 8,258 केस सक्रिय हैं। जबकि 128 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना के 14,829 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 6,775 केस सक्रिय हैं। यहां भी 915 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यूपी और राजस्थान 170 मौतें..

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 14,465 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 7,223 केस सक्रिय हैं। 6,954 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 288 लोगों की कोरोना (Corona) से मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में संक्रमण के कारण 170 लोगों की मौत हो चुकी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...