भाजपा ने अखिलेश यादव पर वीडियो जारी कर लगाया आरोप, कहा-जरा देख लो ये video

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

0 249

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पिता मुलायम सिंह पर आरोप लगते हुए एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश ने कुछ दिन पहले भाजपा पर तंज कसा था। जिसका जवाब देते हुए  भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करके दिया है।

योगी आदित्यनाथ पर परिवार न होने पर साधा था निशाना:

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांदा की चुनावी रैली में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर परिवार न होने की बात को लेकर तंज कसा था। अखिलेश ने कहा की एक परिवार वाले ही परिवार वालों का दर्द समझ सकते हैं। इसी पर भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव के परिवार वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि अखिलेश भैया, योगी जी के परिवार को लेकर परेशान मत होइए। उनके लिए तो पूरा प्रदेश ही उनका परिवार है। और हां, यूपी की जनता भूली नहीं है, कैसे आपने सत्ता के लिए अपने ही पिताजी से विश्वासघात करके अपमान किया था।

Related News
1 of 1,287

भाजपा ने जो वीडियो ट्वीटर पर साझा किया है उसमे सपा संरक्षक अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बात करते दिख रहे हैं। उसमे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह कह रहे है कि देश में किसी नेता ने अपने बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। मैंने बनाया है। जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी का भी नहीं हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...