हैप्पी बर्थडेः कभी शादियों में गाते थे सोनू निगम, आज हैं बाॅलीवुड के प्रेमस सिंगर…

सोनू निगम ने महज 4 साल की उम्र में अपनी गायिकी की शुरुआत की थी और आज फिल्म इंडस्ट्री का प्रेमस चेहरा है...

0 112

मशहूर सिंगर व एक्टर सोनू निगम (Sonu Nigam) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज की बदौलत फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम सिंगर आजम निगम और शोभा निगम के बेटे हैं।

सोनू निगम ने महज 4 साल की उम्र में अपनी गायिकी की शुरुआत की थी और आज फिल्म इंडस्ट्री का प्रेमस चेहरा है।

ये भी पढ़ें..राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, घर से मिले थे अहम सबूत…

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से लिया प्रशिक्षण 

सोनू निगम

हालांकि शुरुआत में सोनू (Sonu Nigam) अपने पिता के साथ शादी और पार्टियों में गाया करते थे। धीरे-धीरे गायिकी में सोनू की रुचि बढ़ती गई और सिंगर बनने का सपना लिये बहुत कम उम्र में वह मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।

टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ से मिली पहचान

1995 में वे पापुलर टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट करने लगे। इसी दौरान टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने उन्हें फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाने का मौका दिया। लेकिन यह फिल्म उस समय किसी कारणवश समय से रिलीज नहीं हो पाई।

Related News
1 of 277

मशहूर गायक सोनू निगम

लेकिन यह फिल्म जब रिलीज हुई तो फिल्म का यह गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया। फैंस सोनू निगम की आवाज के दीवाने हो गए। इसके बाद सोनू (Sonu Nigam) ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। उन्होंनेे फिल्म बाॅर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सांग ‘संदेशे आते हैं’ को भी गाया जो कि सुपरहिट हुआ। वहीं फिल्म परदेस में ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीता।

फिल्मों में भी किया काम…

इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में अभिनय करते भी नजर आये जिसमें बेताब, जानी दुश्मन, लव इन नेपाल आदि शामिल हैं। सोनू निगम के चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं। सोनू निगम की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम मधुरिमा मिश्रा है। दोनों का एक बेटा नेवान है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...