G7 Summit में जेलेंस्की ने मेलोनी को जबरन किया Kiss ? Video हुआ वायरल

G7 Summit Zelensky Kiss Meloni: फ्रांस में G7 के दौरान दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली देशों के महामंथन हुआ। G7 ग्रुप में दुनिया की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं- जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका एक साथ एक मंच पहुंचे हुए है। इस दौरान डील से लेकर हंसी-मजाक तक कई ट्रेंडिंग मोमेंट्स देखने को मिले। एक ओर जहां दिग्गज नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने जुटे थे, तो वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने पूरी दुनिया के सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। हालांकि इस वीडियो (Viral Video) की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। हो सकता है कि कैमरे के एंगल की वजह से ऐसा लगा हो।

G7 Summit: जेलेंस्की ने की मेलोनी को Lip Kiss करने की कोशिश ?

वायरल हुए इस पल में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) शामिल थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी को जबरदस्ती होंठों पर किस करने की कोशिश की। फुटेज में मेलोनी के चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज से पता चलता है कि वह बहुत असहज थीं और पीछे हट रही थीं। यूजर्स इस वीडियो को फ्रेम-बाय-फ्रेम डिकोड कर रहे हैं। कोई इसे जेलेंस्की की ‘जबरदस्ती’ बता रहा है, तो कोई इसे कैमरे के एंगल का धोखा।

G7 Summit Zelensky Kiss Meloni: क्या है वायरल वीडियो का सच

बता दें कि G7 Summit में नेताओं के बीच औपचारिक बैठकें और अभिवादन आम बात है। वायरल वीडियो में जेलेंस्की और मेलोनी एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं। इस बातचीत के दौरान रिकॉर्ड किए गए कुछ सेकंड के फुटेज ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं पैदा कीं। कुछ यूजर्स का दावा है कि जेलेंस्की ने अभिवादन के दौरान मेलोनी को लिप किस करने की कोशिश की, जबकि अन्य का मानना है कि यह सिर्फ एक सामान्य राजनयिक आदान-प्रदान था।

वीडियो पर आ रहे तरह-तरह के रिएक्शन

G7 समिट में ज़ेलेंस्की और मेलोनी वाले वीडियो पर प्रतिक्रियाएं वायरल हो रही हैं। क्लिप में मेलोनी कुछ हैरान और असहज दिख रही हैं। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए, एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा कि यह हाल के वर्षों में दो वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अजीब मुलाकातों में से एक लग रहा था। एक अन्य यूज़र ने कहा कि G7 से जुड़े हालिया मतभेदों के बाद, वीडियो में दोनों नेताओं के बीच की दूरी और तनाव साफ दिख रहा था।

मैक्रों-मेलोनी का वीडियो हुआ था वायरल

यह पहली बार नहीं है जब जियोर्जिया मेलोनी से जुड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय बैठक का वीडियो चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले, पेरिस के एलिसी पैलेस में एक बड़े डिप्लोमैटिक कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मेलोनी के बीच हुई मुलाकात भी चर्चा में रही थी। उस कॉन्फ्रेंस में लगभग 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था और इसकी मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की थी।

इस बैठक का मुख्य मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करना था, जो ग्लोबल ट्रेड के लिए एक अहम रास्ता है। इस कार्यक्रम के दौरान, मैक्रों ने मेलोनी का स्वागत गले लगाकर और पारंपरिक तरीके से ‘गाल से गाल मिलाकर चूमकर’ किया था। उस समय सोशल मीडिया पर वह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Did Zelenskyy kiss Melonig7 summit 2026G7 Summit viral video 2026viral videozelenskyy kiss meloniZelenskyy Meloni awkward momentZelenskyy Meloni viral video