शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के साथ ये सुविधाएं देगी यूपी सरकार…

न्यूज डेस्क — जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए 25-25 लाख रुपए देने को कहा है. इसके अवाला सभी शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक नौकरी दी जाएगी.

यहीं जवानों के पैतृक गांव की सड़कों का नामकरण शहीद जवानों के नाम से भी किए जाने की घोषण की.वहीं सीएम ने सभी शहीद जवानों के गांव में यूपी सरकार के एक-एक मंत्री व डीएम-एसएसपी को अंतिम संस्कार में शामिल होने के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि शहीदों के शव लाने के लिए हिंडन एयर फोर्स स्‍टेशन से विमान रवाना हो गया है. जल्‍द ही जवानों के शव आ जाएंगे.

बता दें कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश के आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी. ये साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है.

Comments (0)
Add Comment