इन महिलाओं को कभी नहीं रखना चाहिए करवाचौथ का निर्जला व्रत, जाने क्यों

आज 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का व्रत मनाया जायेगा।

आज 24 अक्टूबर 2021 को करवाचौथ का व्रत मनाया जायेगा। करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह त्योहार सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ व्रत में माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके बाद चन्द्रमा का दर्शन-पूजा करने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। वहीं यह निर्जला व्रत भी कई महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत सी महिलाओं को लंबे समय तक भूखी और प्यासी रहने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है। आइये आपको बताते हैं कौन सी बिमारियों में आपको निर्जला व्रत रखना चाहिए या नहीं।

गर्भावस्था के समय:

गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने सेहत के साथ बच्चे का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में व्रत रखने से महिला और बच्चे दोनों को हानि पहुंच सकती है।गर्भावस्था के तीसरे महीने में व्रत रखना ज्यादा नुकसानदेह माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह अनुसार काम करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर:

ब्लड प्रेशर के दौरान करवा चौथ का व्रत न रखने की हिदायत दी जाती है। ज्यादातर लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या होती है। ऐसे में लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लडप्रेशर के स्तर में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना होती है, क्योंकि बीपी खानपान और दवाओं के भरोसे कंट्रोल में रहता है। इसलिए ब्लडप्रेशर वाली महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए।

डायबिटीज:

डायबिटीज आज के समय में किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को ज्यादा लंबे समय तक भूखे और प्यासे नहीं रहना चाहिए। ऐसी बहुत सारी महिलाएं है जिनको डायबिटीज है उसके बाद भी करवाचौथ का व्रत रखती हैं। लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर बढ़ या घट सकता है और हैपोग्लाइसेमिया का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी डायबिटीज के मरीजों को कोई भी व्रत डॉक्टर के सलाह के अनुसार ही रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

breaking newsBreaking News In Hindihindi live newshindi newshindi top newslatest hindi newslatest newslatest news live updateslatest news todayLive NewsNational NewsNews in Hindinews livenews todaysuperfast newstoday latest newstop newstop news storiestop trending news indiaआज नवीनतम समाचारटॉप न्यूजनवीनतम समाचारनवीनतम समाचार आजनवीनतम समाचार लाइव अपडेटनवीनतम हिंदी समाचारन्यूज इन हिंदीब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज इन हिंदीराष्ट्रीय समाचारलाइव समाचारलेटेस्ट न्यूज"शीर्ष ट्रेंडिंग समाचार भारतशीर्ष समाचारशीर्ष समाचार कहानियांसमाचार आजसमाचार लाइवसुपरफास्ट न्यूजहिंदी टॉप न्यूजहिंदी लाइव न्यूजहिंदी समाचार
Comments (0)
Add Comment