WI vs SA LIVE Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज 9 विकेट से करारी शिकस्द दी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों के टारगेट को 16.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। साथ ही टीम इंडिया की राह भी आसान कर दी है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। अब दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारत आज यानी गुरुवार को जिम्बाब्वे से और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलेगा।
डी कॉक-मार्करम की तूफानी शुरुआत
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के साथ तूफानी शुरुआत की। दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक ने रोस्टन चेस का शिकार होने से पहले 24 गेंदों पर 47 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, मार्करम को इसके बाद रयान रिकेल्टन के रूप में एक और अच्छा पार्टनर मिल गया।
रिकेल्टन और मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 82 रन की अटूट पार्टनरशिप की। मार्करम 46 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मार्करम ने अपनी धमाकेदार पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट रोस्टन चेस ने लिया।
शेफर्ड की मेहनत पर फिरा पानी
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम के लिए रोमारियो शेफर्ड ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने भी 31 गेंदों पर 49 रन बनाए। हालांकि, होल्डर और शेफर्ड समेत दूसरे बैट्समैन रन बनाने के लिए जूझते रहे। कप्तान शाई होप छह गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 21 रन का योगदान दिया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे शिमरोन हेटमायर सिर्फ 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।
रोवमैन पॉवेल भी बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए, सिर्फ 9 रन बना पाए। रोस्टन चेस 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 12 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए। एक समय वेस्टइंडीज मुश्किल में दिख रही थी, उसने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, होल्डर और शेफर्ड ने 89 रन की अहम पार्टनरशिप की, जिससे कैरेबियाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।
साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट लिए। सुपर 8 राउंड में साउथ अफ्रीका की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले टीम ने इंडिया को 76 रन से हराया था। इस जीत साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
T20 World Cup 2026: ये है सेमीफाइनल का समीकरण
बता दें कि साउथ अफ्रीका सुपर 8 ग्रुप A में +2.890 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका की इस बड़ी जीत का फायदा टीम इंडिया को भी मिला है। इंडियन टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार के बाद, सूर्या की टीम पर से नेट रन रेट का दबाव हट गया है। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंच के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। जबकि वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचे के लिए भारत को हराना होगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)