14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का लगाकर किया ऐतिहासिक कारनामा

Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी नेअपने शानदार डेब्यू से सभी को प्रभावित किया है। महज 13 साल की उम्र में जब उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला तो सभी का ध्यान उनकी ओर गया। हालांकि प्लेइंग 11 में जगह पाना अभी भी दूर की कौड़ी था, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के कारण मिले मौके को पूरा फायदा उठाया। वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले मैच में 20 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन की शानदार पारी खेली।

Vaibhav Suryavanshi ने किया ऐतिहासिक कारनामा

वैभव का डेब्यू न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इसे और भी खास बना दिया। साथ ही वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल के दूसरे सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग है जो 17 साल और 152 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट….

अनिकेत चौधरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

सिद्धेश लाड (मुंबई इंडियंस)

समीर रिजवी (चेन्नई सुपर किंग्स)

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

आरआर ने इस युवा प्रतिभा को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।

गौरतलब है कि भविष्य में वैभव के आक्रामक शुरुआत करने की उम्मीद है क्योंकि यह उनका स्वाभाविक खेल है। वह युवा हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। यह संयोजन उन्हें एक आक्रामक हिटर के रूप में स्थापित कर सकता है। IPL 2025 की नीलामी से पहले वैभव ने अंडर-19 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चार दिवसीय मैच में महज 58 गेंदों में शतक जड़ा था। यह उनके आक्रामक रवैये को दर्शाता एक उदाहरण है।

बता दें कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले तिलक ने जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और रणजी ट्रॉफी खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। तब से, उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने नागपुर में आयोजित ट्रायल में राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन को भी प्रभावित किया और आईपीएल 2025 में आरआर ने इस युवा प्रतिभा को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

ipl 2025Lucknow Super Giantsrajasthan royalsrr vs lsgVaibhav SuryavanshiVaibhav Suryavanshi youngest batsman to make IPL debutआईपीएल 2025आरआर बनाम एलएसजीराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपर जायंट्स